फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Father dies and son injured in collision between bike and scooter

Jalaun News: बाइक व स्कूटी की भिड़ंत में पिता की मौत, बेटा घायल

Tue, 29 Apr 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 29 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Father dies and son injured in collision between bike and scooter
कोंच। कोंच-पहाड़गांव मार्ग पर ग्राम परैथा के पास मंगलवार रात बाइक व स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कूटी सवार युवक भाग गए।
विज्ञापन

कैलिया क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव निवासी गोविंद दास अहिरवार (60) अपने पुत्र अरविंद (38) के साथ बाइक से ग्राम सदूपुरा, नदीगांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परैथा के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही स्कूटी से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में गोविंददास व अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिक खून बह जाने से गोविंददास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर कोतवाल विजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घायल अरविंद को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके से स्कूटी सवार तीनों युवक भाग निकले जिनके घायल होने अथवा ठीक होने और उनके नाम पता की फ़िलहाल जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने गोविंद दास का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed