फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers will receive compensation for sesame crops destroyed by excessive rainfall.

Jalaun News: अतिवृष्टि से बर्बाद तिल की फसल पर किसानों को मिलेगा मुआवजा

Tue, 13 Oct 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers will receive compensation for sesame crops destroyed by excessive rainfall.
कोंच। पिछले दिनों अतिवृष्टि से नष्ट हुई तिल की फसल से प्रभावित किसानों को दैवी आपदा राहत राशि के प्रमाण पत्र देने के लिए सोमवार को तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद एडीएम और विधायक प्रतिनिधि ने दस प्रभावित किसानों को राहत राशि के प्रमाण पत्र सौंपे। एडीएम राजीव राज ने कहा कि अतिवृष्टि से फसल नष्ट होने के कारण प्रभावित किसानों को शासन की ओर से राहत राशि दी जा रही है। कार्यक्रम में एडीएम राजीव राज, एसडीएम अभिनव कुमार, तहसीलदार मनोज कुमार व विधायक प्रतिनिधि आशु निरंजन, नायब तहसीलदार वैभव गुप्ता, कानूनगो लायक सिंह, लेखपाल दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




छह करोड़ रुपये से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत
तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि अतिवृष्टि से फसल बर्बाद होने पर प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए शासन से छह करोड़ रुपये मिले हैं। अब तक पांच हजार किसानों की पोर्टल पर फीडिंग पूरी हो चुकी है और उनके बैंक खातों में राहत राशि भेजी जा रही है। शेष किसानों की फीडिंग पूरी होने के बाद उनके खातों में भी धनराशि भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रति हेक्टेयर आठ हजार रुपये की दर से राहत राशि दी जाएगी। एक किसान को अधिकतम 17 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

-
1195 किसानों को मिलेगा सात करोड़ रुपये मुआवजा



कालपी। अतिवृष्टि से फसल नुकसान झेल रहे कालपी तहसील के 1195 किसानों को राहत मिली है। उन्हें करीब सात करोड़ रुपये की सहायता राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को लखनऊ से सहायता राशि वितरण प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद कालपी में चयनित किसानों को धनराशि भेजे जाने के प्रमाणपत्र दिए गए। लगातार बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। प्रशासन ने 33 फीसदी से अधिक नुकसान वाले किसानों का आकलन कर ब्योरा शासन को भेजा था। राहत एवं आपदा पोर्टल पर 1195 किसानों का विवरण दर्ज है। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि इन किसानों के बैंक खातों में धनराशि भेजी जाएगी। तहसीलदार शिरीष कुमार मिश्रा ने कहा कि शेष प्रभावित किसानों की सूची लेखपाल तैयार कर रहे हैं। पात्र किसानों को भी जल्द सहायता राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed