फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers will get help from quality seeds and new technology: Rajeshwar Singh

गुणवत्तायुक्त बीज और नई तकनीक की किसानों को मिलेगी मद्द : राजेश्वर सिंह

Thu, 14 Nov 2024 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get help from quality seeds and new technology: Rajeshwar Singh
कालपी। मुसमरिया गांव में कृषक संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) राजेश्वर सिंह ने अनुरागिनी संस्था की सराहना की। कहा कि संस्था ने ग्रामीण समाज और किसानों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों के उपयोग और नई तकनीकों को अपनाने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य बाबा बालकदास पाल ने किसानों को जागरूक और अधिकारों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि अनुरागिनी संस्था का उद्देश्य ग्रामीण समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। प्रयास है कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित फल मिले और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनें।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य नायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। कार्यक्रम संयोजक प्रदुम्न सिंह जादौन ने आभार जताया। संचालन रामकुमार सिंह ने किया। कृषक संवाद में विनीता पांडेय, कौशल सिंह, जेंडर सिंह, युद्धवीर कंथरिया, अभय द्विवेदी, पवन सिंह चौहान, उपेंद्र सिंह, अजय महतेले आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed