फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers, upset over power cuts and increased bills, raised slogans

Jalaun News: बिजली कटौती और बढ़े बिल से परेशान किसानों ने की नारेबाजी

Tue, 17 Feb 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers, upset over power cuts and increased bills, raised slogans
सिरसाकलार। बिजली कटौती व बढ़े हुए बिलों से परेशान किसानों ने सोमवार को सिरसा कलार बिजलीघर पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई मिसुरपुर के किसान वीरेंद्र ने की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि घरेलू उपभोक्ताओं को अधिक बिल भेजे जा रहे हैं। नलकूपों की बिजली बार-बार काट दी जाती है। इससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना था कि कई बार नलकूप की लाइन चली जाने पर 12-12 घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं होती।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि जर्जर और ढीले तारों को बदला जाए और उचित दूरी पर नए खंभे लगाए जाएं। भिटारी और मिसुरपुर के बीच खेतों में झुके खंभों को सीधा कराया जाए। जमीन पर रखे ट्रांसफार्मरों को ऊंचा स्थापित किया जाए, सड़क किनारे लगे बिजली पोलों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने की भी मांग की गई, जिससे दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। किसानों ने आरोप लगाया कि घरेलू बिलों में जबरन वसूली की जा रही है और सही बिल नहीं दिए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलथुआ, मिसुरपुरा, जमालपुर, मानपुर सहित दर्जनों गांवों के किसान प्रदर्शन में शामिल रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 23 फरवरी को बड़ी संख्या में किसान बिजलीघर पर तालाबंदी करेंगे। अवर अभियंता अभिषेक सिंह ने ज्ञापन लेकर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed