फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers told BDO to investigate problem

जांच करने पहुंचे बीडीओ को किसानों ने बताई समस्या

Wed, 23 Dec 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers told BDO to investigate problem
मुहम्मदाबाद में जांच करने पहुंचे बीडीओ पानी निकासी वाली जगह देखते - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। जलनिकासी न होने से सौ बीघा गेहूं व मटर की फसल जलमग्न होने से परेशान किसानों की समस्या जानने बुधवार को बीडीओ गौरव कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिया कि वह उनकी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाकर निराकरण कराएंगे। उन्होंने पीडब्लूडी के अधिकारियों से भी बात की और जल्द पुलिया बनवाने को कहा।
विज्ञापन

उरई-राठ रोड के निर्माण के दौरान ध्वस्त की गई पुलिया का फिर से निर्माण न किए जाने से नहर व रजबहे का पानी किसानों के खेतों में भर गया। इससे लगभग सौ बीघा में बोई गई फसल जलमग्न हो गई। किसानों का आरोप है कि हाईवे के अधिकारी कुछ स्थानों पर पुलिया नहीं बना रहे हैं। इस कारण ही कुसमिलिया से रजबहों का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में घुस रहा है। इसकी शिकायत सोमवार को किसानों ने डीएम से की थी। डीएम के निर्देश के बाद बीडीओ जांच के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

दरअसल, डकोर ब्लॉक के अंतर्गत उरई से मुहाना तक स्टेट हाईवे प्रस्तावित है।
काफी समय बाद अब काम शुरू हुआ है तो किसानों के सामने नई समस्या खड़ी हो गई। उनका कहना है कि रोड पर पहले जहां पर पुलिया थी, वहां पुलिया बंद कर सीधे हाईवे निकाला जा रहा है। इससे नहरों का वह पानी जो पहले बहकर निकल जाता था अब लौटकर खेतों की ओर आ रहा है। इस कारण फसलों को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से गुस्साए किसान विपिन महाराज, मुखिया यादव, बंटी वर्मा, अशोक राजपूत, हरभान राजपूत, लला महाराज आदि किसानों ने जांच करने पहुंचे बीडीओ डकोर गौरव कुमार को बताया कि यह समस्या हाल की है। पिछले साल भी जलनिकासी न होने के कारण नुकसान हो गया था। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनके नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो किसान उपभोक्ता फोरम में जाकर पीडब्लूडी और नहर विभाग के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे। बीडीओ ने किसानों को समस्या निदान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed