फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers thronged in the Mahapanchayat, will take the right

महापंचायत में गरजे किसान, लेकर रहेंगे हक

Sat, 27 Feb 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers thronged in the Mahapanchayat, will take the right
-किसान महापंचायत में मौजूद सर्वदलीय नेता। - फोटो : ORAI
माधौगढ़। कृषि कानूनों के विरोध में गांधी चबूतरा के परिसर पर शनिवार को किसान महापचांयत का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक तीनों कानूनों को समाप्त नहीं किया जाएगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। सरकार ने तीनों कानून को लाकर किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसान अनशन पर बैठा है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। दावा किया कि अनशन के दौरान एक सैकड़ा किसानों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के बढ़े दामों से आम आदमी को झकझोर के रख दिया है। किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक कैलाश पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार हठधर्मिता अपना रही है। बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि किसानों को सरकार के ऊपर दबाव बनाना होगा, तभी सरकार के नुमाइंदे हमारी बात सुनेंगे और मानेंगे। सामाजिक न्याय एवं किसान मंच के संयोजक सुरेश निरजंन भैयाजी ने कहा कि जब तक सरकार तीनों काले कानूनों को समाप्त नहीं कर देती तब तक संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, विष्णुपाल सिंह नन्नू राजा, वीरपाल दादी, अनुज मिश्रा, अमर सिंह, घनश्याम, कपूर सिंह, यादव, दीपू सेंगर, अरविंद सिंह, अंशु सिंह, सीमा, अंकुर, विजय कुशवाहा समेत दो सैकड़ा किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed