{"_id":"5eff7edb8ebc3ea205627825","slug":"farmers-stop-construction-of-chakrod-orai-news-knp569145669","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने चकरोड का निर्माण कार्य बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने चकरोड का निर्माण कार्य बंद कराया
विज्ञापन
कदौरा क्षेत्र में किसानों से बात करते बीडीओ अतिरंजन सिंह
- फोटो : ORAI
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंडोरा में हो रहे चकरोड़ निर्माण पर खेतों से जबरन मिट्टी उठाने के विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्य बंद करा कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया। बीडीओ का कहना है कि चकरोड की नाप जोख के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही नापजोख कराकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंडौरा में मनरेगा के अंतर्गत हो रहे चकरोड के कार्य का किसानों ने विरोध किया, किसानों ने आरोप लगाया कि उनके खेतों से जबरन मिट्टी उठाई जा रही है। किसानों ने काम बंद करा कर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे बीडीओ अतिरंजन सिंह ने चकरोड का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि चकरोड का कार्य नक्शे के हिसाब से नहीं कराया जा रहा है। चकरोड की कहीं चौड़ाई अधिक है तो कहीं पर कम, इसके साथ ही बिना किसी जानकारी के खेतों से मिट्टी उठाई जा रही है।
बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए एसडीएम कालपी कौशल कुमार को अवगत करा दिया गया है, जल्द राजस्व टीम का गठन कर चकरोड की पैमाइश कराई जाएगी। वही बीडीओ से ग्रामीणों ने गांव के तालाब पर अतिक्रमण की भी शिकायत की। बीडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर रोजगार सेवक नितेश कुमार गुप्ता, अतुल कुमार, अंकुर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।