{"_id":"5d7552898ebc3e01702d02d5","slug":"farmers-shut-down-anna-cattle-in-secretariat-orai-news-knp5124152144","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सचिवालय में बंद किए अन्ना मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सचिवालय में बंद किए अन्ना मवेशी
विज्ञापन
संधि में सचिवालय के अंदर किसानों ने बंद किए अन्ना मवेशी
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा (जालौन)। क्षेत्र के ग्राम संधी में अन्ना जानवरों से परेशान किसानों के सब्र का बांध रविवार को फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने क्षेत्र के सैकड़ों अन्ना मवेशियों को गांव में बने सचिवालय में बंद कर नारेबाजी की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जानवरों को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में गोशाला बनाने की मांग की है।
बता दें कि प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में अन्ना जानवरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि अन्ना मवेशी आए दिन क्षेत्र में किसी न किसी किसान के खेत को निशाना बनाकर उनकी फसल चट कर रहे है। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित किसानों ने रविवार को गांव के सचिवालय में क्षेत्र के सैकड़ों अन्ना मवेशियों को बंद कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।
हालांकि सचिवालय तीन चार साल से बंद पड़ा है और इसमें अधिकारी नहीं पहुंचे। फिर भी सरकारी जगह में जानवर बंद करने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा बुझाकर जानवरों को बाहर निकलवाया। इस दौरान ग्रामीण संतोष पटेल, बलवीर, प्रीमत, अमित पटेल, नितिन, रानू, लल्ला, प्रशांत कुमार, अवधेश, संजीव, छोटे ने गांव में गोशाला बनाने की मांग की। बीडीओ अतिरंजन सिंह का कहना है कि जानवरों को सचिवालय में बंद करने की सूचना मिली थी, पुलिस व प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा गया है। किसानों को शांत कराकर फिलहाल जानवरों को बाहर निकलवा दिया गया है।