फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers create ruckus when fertilizer truck arrives, police had to be called

Jalaun News: खाद का ट्रक आने पर किसानों का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 29 Oct 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 29 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus when fertilizer truck arrives, police had to be called
पहाड़गांव। विकासखंड कोंच क्षेत्र अंतर्गत पहाड़गांव सहकारी समिति पर 23 दिन बाद सोमवार की दोपहर डीएपी खाद का ट्रक आने पर किसानों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

खाद आने की सूचना पर किसानों का हुजूम पहले से ही गोदाम को घेरे था। जैसे ही खाद आई तो किसानों में खाद के लिए मारामारी सी स्थिति हो गई। समिति के सचिव सुभाष प्रजापति ने किसानों को समझाया पर कोई सुनने को तैयार नहीं था। उन्होंने किसानों को बताया कि खाद की समस्या नहीं, दूसरा ट्रक भी आ रहा है। इसके बावजूद किसान सुनने को तैयार नहीं थे। हंगामे की स्थिति देखकर पुलिस बुला ली गई। चौकी प्रभारी विनीत कुमार पुुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वस्त किया कि अगले दो दिन में सभी को खाद अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed