{"_id":"68ffd2ad30b9ea161005bdae","slug":"farmers-condition-worsens-after-being-injected-with-anesthesia-leading-to-his-death-orai-news-c-224-1-ori1005-136207-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बेहोशी का इंजेक्शन लगने के बाद किसान की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बेहोशी का इंजेक्शन लगने के बाद किसान की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
फोटो- 24 जिला अस्पताल की ओटी में लगा ताला। संवाद
- फोटो : samvad
उरई। जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में सोमवार को बेहोशी का इंजेक्शन लगने के बाद किसान की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सीएमएस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है। युवक पिटाई से घायल हो गया था। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए थे।
रामपुरा थाना क्षेत्र के जायघा निवासी राजकुमार (40) किसान था। 24 अक्तूबर की रात वह घर में सो रहा था। उसी दौरान गांव के जितेंद्र सिंह उसके घर में घुस आए। इसी दौरान जितेंद्र को लगा कि शायद राजकुमार जाग गया है तो उस पर लाठी से जमकर प्रहार किए। इससे राजकुमार के सिर, आंख में गंभीर चोट आई थी। हाथ में भी फ्रेक्चर हो गया था। उसने इस मामले में रामपुरा थाने में तहरीर दी थी। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सक ने हाथ का ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी। इस पर सोमवार की दोपहर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में लेकर पहुंचे।
उनका कहना है कि ऑपरेशन थियेटर में बेहोशी का इंजेक्शन देने के बाद राजकुमार की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। शव को ओटी से बाहर निकालकर ताला डाल दिया गया।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि ओटी में मरीज की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आर्थो सर्जन डॉ.मधुसूदन और एनस्थेटिक्स डॉ. अविनेश कुमार की ड्यूटी थी। जांच के लिए एसीएमओ डॉ. डॉ. डीके भिटौरिया, नेत्र सर्जन डॉ. जगजीवन राम, डॉ. एके पांडेय, जनरल सर्जन डॉ. केपी सिंह, एनेस्थेटिक्स डॉ. सचिन राजपूत के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला होमगार्ड का पर्स चोरी
उरई। जिला अस्पताल में सुरक्षाकर्मी ही सुरक्षित नहीं है। महिला अस्पताल में ओपीडी पर्चा काउंटर के पास ड्यूटी कर रही होमगार्ड राजकुमारी का टेबल पर रखा पर्स किसी ने चोरी कर लिया। पर्स में भोजन, कागजात, डायरी आदि थे। सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। (संवाद)
नहीं मिलती व्हीलचेयर, घिसटकर जाते मरीज
उरई। जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधाएं भगवान भरोसे है। ढूंढने से भी वार्डबॉय नहीं मिलते हैं। इससे मरीजों को या तो खुद व्हीलचेयर और स्ट्रेचर खींचना पड़ता है या फिर घिसटकर जाना पड़ता है। सोमवार की सुबह कोंच नगर के मोहल्ला आजादनगर निवासी दिव्यांग रीना खातून (35) पहुंचीं। उन्हें एलर्जी की समस्या है। उन्हें व्हीलचेयर नहीं मिली। इस पर वह खुद बरसते पानी में घिसटते हुए चिकित्सक के पास गईं। (संवाद)

फोटो- 24 जिला अस्पताल की ओटी में लगा ताला। संवाद- फोटो : samvad