{"_id":"66217eed59f901ee510c5dc9","slug":"farmer-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-orai-news-c-224-1-ori1001-113605-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
उरई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गोहन थाना क्षेत्र के सरावन निवासी कमलेश कुमार उर्फ पप्पू (50) बुधवार को ई-रिक्शे पर सवार होकर अपनी मोपेड को सही कराने जा रहे थे। ई-रिक्शा जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी विवेक कुमार चला रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा छह पुला के पास पहुंचा तभी जालौन की ओर से बंगरा मार्ग पर आ रही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी और दोनों वाहन खंदक में पलट गए थे।
हादसे में कमलेश व विवेक घायल हो गए थे। घायलों को राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया था। जहां गंभीर हालत होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। गुरुवार को कमलेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुत्र भूपेंद्र ने बताया कि पिता खेती किसानी का काम करते थे। मोपेड खराब हो जाने पर उसे सही कराने जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। किसान की मौत से पत्नी उर्मिला सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।