फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer gets hit by broken high tension line on his farm, dies

Jalaun News: खेत पर टूटी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया किसान, मौत

Thu, 01 Feb 2024 03:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Farmer gets hit by broken high tension line on his farm, dies
आटा। अन्ना मवेशियों से फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया किसान टूटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

जोरदार करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा तो गांव के लोग बिजली विभाग की लापरवाही मानते हुए रोष जताने लगें।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनहटा निवासी किसान हरिचरण उर्फ बल्लू (38) ने खेत में गेहूं की फसल उगाई थी। वह अन्ना गोवंशों व अन्य जानवरों से फसल को बचाने के लिए रात में वहीं रुकता था। खेत के पास मेड़ पर 11 हजार केवी की लाइन टूटी पड़ी थी, उसमें करंट था। इसकी चपेट में किसान आया और वहीं गिर गया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक हरिचरण की पत्नी केश कुमारी और तीन बच्चे रागिनी सौम्या, लवकुश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed