फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   farmer died from the shock of poor crops

खराब फसल देख किसान की सदमे से मौत

Fri, 30 Oct 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन Updated Fri, 30 Oct 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
farmer died from the shock of poor crops

माधौगढ़ में तिल की फसल खराब देखकर किसान की गुरुवार सुबह खेत पर ही सदमे में

विज्ञापन
मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जांच के बाद मुआवजे का आश्वासन दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

माधौगढ़ थानाक्षेत्र के गांव चितौरा-चितौरी निवासी किसान दर्शन सिंह (72) के पास 15 बीघा खेती है। इसमें उसने तिली की फसल बोई थी, जो पानी न बरसने के कारण सिंचाई के अभाव में खराब हो गई थी। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे किसान अपने खेत पर फसल देखने गए थे।

यहां फसल बर्बाद देखकर किसान को सदमा लगा। अचानक किसान की हालत बिगड़ गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान दर्शन सिंह की मौत हो गई।

घटना की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार विपिन कुमार गांव पहुंचे और किसान के परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार दर्शन सिंह ने खाद बीज के लिए सोसाइटी से 60 हजार रुपए कर्ज लिया था। फसल खराब होने से वह परेशान हो गए। सदमे में हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed