{"_id":"68b4a451a5a834129f07308b","slug":"farm-house-of-absconding-accused-majid-of-kalpi-bus-stand-riot-demolished-orai-news-c-224-1-ori1001-133997-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कालपी बस स्टैंड पर बवाल के फरार आरोपी माजिद का फार्म हाउस ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कालपी बस स्टैंड पर बवाल के फरार आरोपी माजिद का फार्म हाउस ध्वस्त
विज्ञापन
फोटो 22- फार्म हाउस को जमींदोज करते बुलडोजर। संवाद
उरई। कालपी बस स्टैंड पर हुए बवाल के फरार आरोपी माजिद खान के फार्म हाउस को रविवार को ओडीए व पुलिस प्रशासन की टीम ने ध्वस्त करा दिया। तीन बुलडोजरों ने कुछ ही देर में इमारत जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान आने-जाने वालों को पुलिस ने रोक दिया। इधर, ओडीए के अधिकारियों का कहना है माजिद ने निर्माण के लिए न तो अनुमति ली और न ही नक्शा पास कराया है। इस कारण कार्रवाई की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड पर शुक्रवार की देर रात निजी बस काउंटर की खिड़की पर बैठी युवती का कुछ लोग वीडियो बनाने लगे। जब वहां मौजूद संचालक ने इसका विरोध किया तो मारपीट हो गई। नशे में धुत युवकों ने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद संचालकों के साथ दौड़ा-दौड़कर मारपीट की गई। दो बाइकों में आग लगा दी गई थी। उपद्रव में शहर निवासी अभिषेक व अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सुरेंद्र निरंजन की तहरीर पर पुलिस ने बजरिया निवासी शादाब खान व उसके भाई माजिद सहित अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। माजिद घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। रविवार की दोपहर ओडीए के सचिव परमानंद, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीओ सिटी अर्चना सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचीं। ओडीए की टीम ने तीन बुलडोजरों से फार्म हाउस को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया। नगर पालिका कर्मचारियों ने सबसे पहले कमरों में रखा सामान निकाला और अपने कब्जे में ले लिया है। इसके कुछ ही देर बाद तीन बुलडोजरों ने पूरे फार्महाउस को गिरा दिया।
विज्ञापन
उरई विकास प्राधिकरण के सचिव परमानंद ने बताया कि माजिद ने निर्माण के लिए ओडीए से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी। बिना नक्शे के मकान का निर्माण कर लिया गया था। इस पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के पहले पुलिस ने चारों ओर से बेरिकेडिंग कर दी थी। किसी को भी कार्रवाई स्थल पर जाने की पाबंदी लगा दी गई थी।
मुख्य आरोपी शादाब व बाइक जलाने के आरोपी दिलशाद को भेजा गया जेल
मामले के मुख्य आरोपी शादाब को चोट लगने के कारण कानपुर में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया था। रविवार को पुलिस ने शादाब व बाइक जलाने के आरोपी बस संचालक दिलशाद को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों पर कार्रवाई की गई है। वहीं अन्य की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
रातभर पुलिस की बजरिया में रही धमाचौकड़ी, कई संदिग्ध हिरासत में
घटना के बाद से ही जिले के कई थानों की पुलिस ने शहर में डेरा डाल लिया है। अब पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। मारपीट करने वाले युवक बजरिया से आए थे और वहीं भाग गए थे। इसके बाद से बजरिया में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। रात 9 बजे सभी दुकानों को प्रशासन ने बंद करवा दिया था। सन्नाटा हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश दी। इससे रात भर पुलिस की बजरिया में धमा,चौकड़ी मची रही। आरोपी माजिद घटना के बाद से ही फरार है। शनिवार की रात पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
घटना में जो भी आरोपी हैं, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। पूरी घटना की एसआईटी की टीम से जांच कराई जा रही है। टीम जांच के बाद उन्हें रिपोर्ट सौंपेगी।
- डॉ. दुर्गेश कुमार, एसपी, जालौन