फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farhan and Sajal topped the race

जालौन: दौड़ में फरहान व सजल अव्वल

Tue, 14 Feb 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 14 Feb 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farhan and Sajal topped the race
उरई। विनायक एकेडमी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुई। इसमें 400 मीटर दौड़ में जूनियर वर्ग की दौड़ में फरहान ने पहला, हार्दिक गुप्त ने दूसरा और वंश गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में सजल यादव ने पहला, एलेक्स राजपूत ने दूसरा स्थान पाया।
खेलकूद की शुरुआत डायरेक्टर रजनी गुप्ता और चेयरपर्सन मीना गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य दिव्युेंदु त्रिपाठी ने झंडारोहण किया। दीपक गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता ने सांकेतिक रुप से गुब्बारे उड़ाकर खेल आयोजन की शुरूआत कर बच्चों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन



कबड्डी में डीवी कॉलेज ए टीम विजेता
उरई। दयानंद वैदिक महाविद्यालय के खेल मैदान में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बैडमिंटन और कबड्डी प्रतियोगिताएं हुई। इसमें महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल में बीए तृतीय वर्ष की सोनिया विजेता रही। जबकि सुरेखा उपविजेता चुनी गई। कबड्डी महिला वर्ग की प्रतियोगिता में डीवी महाविद्यालय की ए टीम विजेता रही। इस टीम में कप्तान शालिनी, अनामिका, उमा, रोशनी, श्वेता, अंजली और प्रज्ञा रही। इसके पहले प्रतियोगिताओं का उद्घाटन कालेज के प्राचार्य डॉ राजेश चंद्र पांडेय ने किया। जबकि संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ राजन भाटिया ने किया। इस दौरान डॉ विजय कुमार यादव, डॉ सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed