फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   fanshi per latka sav

नव विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला

Wed, 20 Jan 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
fanshi per latka sav
कोंच। नव विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल इमरान खान का कहना है कि मायके से महिला के परिजन आ गए है। अभी कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन

ग्राम चमरसेना निवासी सीमा (23) पत्नी रामशंकर उर्फ रिंकू अहिरवार का शव मंगलवार की रात अपने कमरे के टिन शेड में लगी रॉड से फंदे पर लटका मिला। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई को घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ कोतवाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका सीमा का मायका हिंगुटा थाना कैलिया में है। सूचना पाकर मायके वाले भी मौके पर आ गए। उसकी छह माह पहले शादी हुई थी। सीओ राहुल पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह पता चलेगी। अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed