{"_id":"58bc52b14f1c1be25ee7e746","slug":"family-sleeping-on-the-reflex-dumper-five-people-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे परिवार पर पलटा डंपर, पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे परिवार पर पलटा डंपर, पांच लोगों की मौत
अमर उजाला/उरई
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
पलटा डंपर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। शनिवार रात एक ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर कोतवाली के बाहर सो रहे परिवार पर पलट गया। पुलिस ने क्रेन व जेसीबी की मदद से डंपरव गिट्टी हटवाकर सभी को सामुदायिक केंद्र भेजा। वहां पर डॉक्टराें ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुखिया के पिता ने डंपर चालक के खिलाफ जालौन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी चालक मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे से नगर में मातम पसरा है।
विज्ञापन
जालौन कोतवाली के बाहर पछईया लोहार पप्पू सिंह (40) अपने परिवार के साथ रहकर किसानाें के औजाराें की मरम्मत व नए औजार बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार रात पप्पू, पत्नी माया देवी (35), बेटी नंदनी (15) व पुत्र विजय (12) और जय (9) खाना खाकर वहीं डेरे के सामने चारपाइयाें पर सो गए। देर रात उरई की ओर से तेज रफ्तार डंपर चालक गिट्टी लादकर जा रहा था। मोड़ पर डंपर के चालक ने संतुलन खो दिया और गिट्टी लदा डंपर सो रहे लोगाें पर पलट गया। इससे एक ही परिवार के पांचों लोगों की डंपर के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाल, सीओ व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में क्रे न व जेसीबी से बचाव कार्य शुरू कर डंपर के नीचे दबे पांचाें लोगों को निकाला और उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टराें ने पांचाें को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी जब पप्पू के पिता हरदयाल को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। पुलिस ने पांचाें शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदय विदारक हादसे से पूरे नगर में शोक है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। उधर, एसडीएम शीतला प्रसाद सिंह ने मृतक के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन