फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Family members performed exorcism, man dies from snake bite

Jalaun News: झाड़ फूंक कराते रहे परिजन, सांप के डसने से व्यक्ति की मौत

Thu, 02 Oct 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Family members performed exorcism, man dies from snake bite
कदौरा। पथरेहटा में मंगलवार शाम पशुबाड़े से भूसा निकालते समय व्यक्ति को सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे किसी झांड-फूंक करने वाले के पास ले गए। इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पथरेहटा गांव निवासी संतोष कुमार (45) मंगलवार की शाम बारिश के दौरान अपने भूसा बाड़े से जानवरों के लिए भूसा निकालने गए थे। इसी दौरान उन्हें साप ने डस लिया। परिजन उसको सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज उरई ले जाने की सलाह दी। परिजन मेडिकल कॉलेज ले जाने की बजाय अंधविश्वास के चलते मरीज को पास के एक झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक के पास ले गए। देर रात करीब 12 बजे जब उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तो वह दोबारा उसे सीएचसी ले आए। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि अगर व्यक्ति समय इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। उसकी मौत से पत्नी दीना देवी का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed