फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Family members blocked the road for not filing report

Jalaun News: रिपोर्ट न लिखने पर परिजनों ने लगाया जाम

Tue, 07 Nov 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Family members blocked the road for not filing report
सिरसाकलार। संदिग्ध हालात में ट्रैक्टर चालक की मौत के मामले में साथ ले जाने वालों पर पुलिस के रिपोर्ट न लिखने से नाराज परिजनों ने जोल्हूपुर मदारीपुर रोड पर जाम लगा दिया। जिससे राहगीर जाम में फंस गए। सूचना पर सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलाया। करीब ढाई घंटे लगे जाम में सैंकड़ों वाहन चालक फंसे रहे। इस दौरान परिजनों व राहगीरों में निकलने को लेकर झड़प भी हो गई।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के अभैदेपुर गांव निवासी राकेश उर्फ कल्ले (48) ट्रैक्टर चलाता था। तीन दिन पहले चुर्खी थाना क्षेत्र के अटराकलां गांव निवासी युवक उसे अपने साथ ले गया था। परिजनों को रविवार की सुबह जानकारी मिली की अटैक आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने साथ ले जाने पर वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

परिजन जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद परिजनों ने महिलाओं व गांव के लोगों के साथ दोपहर करीब 12 बजे जोल्हूपुर-मदारीपुर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही सीओ रविंद्र कुमार गौतम थाना पुलिस व चुर्खी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन रिपोर्ट दर्ज करने की बात पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। सीओ के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। जाम के दौरान राहगीरों के निकलने पर परिजनों से झड़प भी हो गई। लेकिन इसके बाद भी कोई नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed