{"_id":"6845de5c50815b85d80a2427","slug":"family-members-blocked-the-road-as-murder-report-was-not-registered-orai-news-c-224-1-ori1005-130338-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
उरई। हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर रविवार को परिजनों ने एसपी व डीएम के आवास के सामने जाम लगा दिया। युवक का शव गुरुवार को बेतवा नदी में क्षत-विक्षत हालत में मिला था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी रामरतन अहिरवार के पुत्र मनीष कुमार (22) का शव क्षत-विक्षत हालत में गुरुवार को कोटरा के बेतवा नदी के किनारे पड़ा मिला था। परिजनों ने मनीष के दोस्त सौरभ, गौरव व अभिषेक सचान पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया था। रविवार को परिजन जालौन रोड स्थित एसपी व डीएम आवास के सामने पहुंचे। यह लोग हत्या में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर जाम पर बैठ गए।
सूचना पर एडीएम संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सीओ सिटी अर्चना सिंह मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाने का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।