फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Expressed displeasure after seeing dirt in the toilet of medical college

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज के शौचालय में गंदगी देखकर जताई नाराजगी

Fri, 09 Aug 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure after seeing dirt in the toilet of medical college
आयुष्मान मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश, डीएम ने मरीजों से भी ली जानकारी
विज्ञापन

फोटो-25-मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। स्रोत-विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार के साथ बुधवार की देर रात राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में बने शौचालय में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए।
डीएम व एसपी ने इमरजेंसी, ओटी व वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से भी बात की और उनसे इलाज के लिए मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही आयुष्मान लाभार्थी मरीजों को इलाज प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई आयुष्मान का लाभार्थी मरीज है और उसका कार्ड नहीं बना है तो उसे चिह्नित कर उसका कार्ड बनवाया जाए।इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी, सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट की सूचना पर पहुंचे सीएमओ
फोटो-26-जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद
उरई। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने गुरुवार की सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल में कुष्ठ मलेरिया जांच वाली बिल्डिंग में 82.46 लाख की लागत से बनने वाली इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) का निरीक्षण किया। दरअसल इस लैब का काम शुरू होना है और जिस बिल्डिंग में यह लैब बनाई जा रही है, वह बिल्डिंग पुरानी होने के साथ जर्जर हो गई थी। इस बिल्डिंग में करंट उतर रहा था। जिससे काम करने में परेशानी हो रही थी। मामला सीएमओ के संज्ञान में आने के बाद सीएमओ ने इस बिल्डिंग का निरीक्षण किया और बिजली का काम करने वाले ठेकेदार को फटकार लगाई। कहा कि जहां से करंट आ रहा है, उसे देखें और नई वायरिंग डालकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए। उन्होंने सीएमएस डॉ. अनिल राज को भी निर्देशित किया कि काम में तेजी लाई जाए। इसके बाद उन्होंने जिला महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया और स्टाफ को समय से आने की हिदायत दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed