फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Express trains stop at Ant Junction, memorandum submitted

एंट जंक्शन पर हो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, सौंपा ज्ञापन

Sun, 04 Sep 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Express trains stop at Ant Junction, memorandum submitted
एट। एट जंक्शन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव को फिर से सुनिश्चित करने की मांग को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने रेलमंत्री एवं महाप्रबंधक प्रयागराज को संबोधित ज्ञापन शनिवार को स्टेशन मास्टर को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बताया कि एट जंक्शन पर रुकने वाली ट्रेनों का ठहराव कोरोना कॉल के दौरान बंद कर दिया गया था।
धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है, लेकिन एट स्टेशन पर कई ट्रेेनें नहीं रुक रहीं हैं। इससे क्षेत्र की जनता परेशान है। करीब पांच महीने पहले एनसीआर जोन प्रयागराज के महाप्रबंधक को एट जंक्शन के निरीक्षण के दौरान भी क्षेत्रीय लोगों ने ट्रेनों को शुरू करने के लिए ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन

आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बसपा के एट नगर अध्यक्ष हबीबुल हक ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों को बरौनी छपरा एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, झांसी लखनऊ पैसेंजर के एट जंक्शन पर ठहराव से बहुत सुविधा थी। इस दौरान संतोष मौर्य, सोनू ठाकुर, राजेश प्रजापति, शैलेंद्र गोस्वामी, राजू, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed