{"_id":"64ab02355acde50ef207dc14","slug":"expiry-medicines-distributed-to-pregnant-women-condition-of-many-worsened-orai-news-c-224-1-ori1001-401-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: गर्भवती महिलाओं को बांटी एक्सपायरी दवाएं, कई की हालत बिगड़ी, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: गर्भवती महिलाओं को बांटी एक्सपायरी दवाएं, कई की हालत बिगड़ी, पढ़ें पूरी खबर
Mon, 10 Jul 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:23 AM IST
सार
यूपी के जालौन में गर्भवती महिलाओं को एक्सपायरी डेट की दवाएं बांटने का मामला सामने आया है। पीएचसी पिंडारी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कमलेश राजपूत का कहना है इस दवा का वितरण जून में किया गया था। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
एक्सपायरी डेट की दवाएं जिनका वितरण किया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले के कोंच में एएनएम ने गर्भवती महिलाओं को एक्सपायरी डेट की दवाएं बांट दिए जाने से सनसनी मची है। मामला सीएमओ के संज्ञान तक पहुंचने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची हुई है। विभागीय अधिकारियों ने माना कि आयरन व कैल्शियम की दवा जून में बंटने के लिए दी गई थी। आयरन की दवा जून में ही एक्सपायर हो गई थी।
शनिवार को ब्लॉक कोंच के गांव जुझारपुरा स्थित प्राइमरी विद्यालय में बने आंगनबाड़ी केंद्र पर आयरन व कैल्शियम की दवा बांटी गई थी। जिसमें आयरन की दवा एक्सपायरी थी। गांव निवासी गर्भवती प्रियंका, पूजा, रेखा और खुशी को एक्सापायरी दवा बांट दी गई। शनिवार शाम को इन महिलाओं ने दवा खा भी ली। परिजनों ने बताया कि दवा खाने के बाद दो गर्भवतियों की हालत बिगड़ गई।
प्रियंका का कहना है कि वह पहली बार गर्भवती हुई हैं, उसका पांच माह का गर्भ है। रात में एक खुराक खा ली थी। इससे शरीर में बेचैनी सी है। सुबह प्रधान ने बताया कि दवा एक्सपायरी मिली है। उधर, खुशी का कहना है कि कल रात में और आज सुबह दो खुराक खा ली थी तभी से तबीयत बिगड़ गई बुखार आ गया है। इस तरह की लापरवाही को लेकर गांव में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। देर रात जानकारी होते ही रात में फोन से सूचना पहुंचाने का प्रयास किया था लेकिन तब तक महिलाओं ने दवा का सेवन कर लिया था। सीएमओ को भी जानकारी दे दी है। मामले को लेकर एएनएम रूबी ने माना कि गलती हुई है, बिना देखे दवा का वितरण हो गया है। दवा वापस ले ली गई है।

पीएचसी पिंडारी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कमलेश राजपूत का कहना है इस दवा का वितरण जून में किया गया था। मामले की जांच कराई जा रही है।