फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Everyone supported their daughter's marriage

सबने सहयोग कर की बेटी की शादी

Fri, 28 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Everyone supported their daughter's marriage
कन्यादान करते रामपुरा चेयरमैन शैलेंद्र सिंह व उनकी पत्नी - फोटो : ORAI
उरई। बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे ग्रामीण की 19 फरवरी को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके चलते उसकी बेटी की शादी में समस्या आ रही थी। लेकिन गांववालों, जनप्रतिनिधियों व सपा नेताओं ने आगे बढ़कर उसी तारीख पर शादी कराने का संकल्प लिया और उसकी बेटी की शादी विधि विधान से संपन्न कराकर उपहार भी दिए।
विज्ञापन

बता दें कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा निवासी प्रेम बाबू निषाद की बेटी केसर की 27 फरवरी को होनी थी। 19 फरवरी को प्रेमबाबू बाइक से बेटी केसर की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। तभी कानपुर देहात क्षेत्र के कालपी यमुना पुल के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मारकर रौंद दिया था। जिससे प्रेम बाबू की मौत हो गई थी। उसकी मौत होने पर बेटी की शादी में परेशानी खड़ी हो गई। जिसको संज्ञान में लेते हुए रामपुरा चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी के साथ गुढ़ा गांव पहुंचकर मजदूर की बेटी केसर के हाथ पीले कर कन्यादान लिया और वर वधु को आशीर्वाद देकर दान दहेज व खाने पीने का इंतजाम कर सहयोग किया।
विज्ञापन

वहीं सपा नेता भूपेंद्र सिंह यादव जमरोही व उनके अन्य साथियों ने संकल्प लिया कि मजदूर की बेटी की शादी निर्धारित तिथि 27 फरवरी को ही कराई जाएगी। पूरे रीतिरिवाज के साथ शादी संपन्न कराने में सपा नेताओं व गांव के लोगों व परिजनों ने सहयोग किया और कन्या के हाथ पीले कराकर उसे उपहार देकर विदा किया। शादी में गौरव महाराज, राघवेंद्र मौखरी, मयंक, आलोक कुशवाहा, अभिषेक, अमित, राजेश, मानसिंह, रामप्रकाश, जंटासिंह, उमाशंकर निषाद सहित सभी ने सहयोग किया।

वर वधु को आशीर्वाद देते अतिथि

वर वधु को आशीर्वाद देते अतिथि- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed