फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Every year the rain ruins the household, the lease should be given at a higher height

Jalaun News: हर साल बारिश से हो जाती है गृहस्थी बर्बाद, ऊंचाई पर दिया जाए पट्टा

Wed, 06 Aug 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Every year the rain ruins the household, the lease should be given at a higher height
माधौगढ़। बाढ़ की विभीषिका से परेशान 25 महिलाओं ने मंगलवार को एसडीएम को शिकायत दिया। इसमें बताया कि गांव के ऊपरी हिस्से में पट्टा मुहैया कराया जाए। इससे हर साल आने वाली बाढ़ के प्रकोप से बचा जा सकें।
विज्ञापन


पतराही निवासी सीमा, भूरी, उमाकांती, रामजानकी, माया, संगीता, शीला, राजकुमारी, संगीता देवी सहित 25 महिलाएं मंगलवार दोपहर तहसील पहुंची। एसडीएम वेदप्रति आर्य को शिकायत दिया। इसमें बताया कि वह निषाद जाति की महिलाएं हैं। हर वर्ष यमुना नदी में बाढ़ आ जाने से घर डूब जाते हैं। इससे अनाज, कपड़ा, वर्तन,भूसा,सामान पानी में बह जाता है। बाढ़ राहत राशि के नाम पर एक धेला तक नहीं दिया जाता है। इससे साल भर रोजी रोटी चलाना मुश्किल हो जाता है। गर्मियों में मेहनत मजदूरी कर सामान इकट्ठा कर पाते है, हर साल आने वाली बाढ़ में सब कुछ बह जाता है। खेतों में बोई फसल बाढ़ से नष्ट हो गई है। प्रशासन द्वारा कोई सहायता नहीं दी जा रही है , इससे हम लोगों को ऊपरी जगह में रहने की जगह दी जाए। एसडीएम ने तहसीलदार गौरव कुमार को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed