फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Every eye became moist at the funeral of mother and son.

Jalaun News: मां बेटे के अंतिम संस्कार में हर आंख हुई नम

Mon, 06 Nov 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 06 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Every eye became moist at the funeral of mother and son.
उरई। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को बेटे का मनपसंद सब्जी न बनाने पर मां से विवाद हो गया। विवाद में मां ने जहर खाकर जान दे दी तो वहीं बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर निवासी बेबी सिंह चौहान (55) अपने छोटे बेटे दिग्विजय सिंह (27) के साथ रहती थीं। उनके पति की 1997 में हुई मौत के बाद से नहर विभाग में मृतक आश्रित कोटे से बाबू पद पर तैनात थीं। जबकि छोटा बेटा दिग्विजय प्राइवेट तौर पर उनके ही विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर था। शनिवार को दिग्विजय त्रिपलसी की परीक्षा देने झांसी गया था। देर शाम वह घर लौटा और उसने मां से मनपंसद सब्जी बनाने की बात कही। इस पर मां ने उससे कहा कि खाना बन चुका है।
विज्ञापन

उसके मन की सब्जी सुबह बन जाएगी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिससे नाराज बेबी ने जहर खा लिया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। वहीं मां को देखकर दिग्विजय ने घर के बाथरूम में जाकर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। आसपास के लोगों को जानकारी होने पर उन्होंने झांसी में रह रहे बेबी के बड़े बेटे रवि को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद बड़े बेटे रवि ने छोटे भाई व मां को मुखाग्नि दी। एक साथ मां बेटे की हुई मौत से परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं अंतिम यात्रा में शामिल लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed