फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Even after taking a complaint of jewellery theft, the police is not writing a report

Jalaun News: गहने चोरी की तहरीर लेने के बाद भी पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट

Sun, 30 Nov 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Even after taking a complaint of jewellery theft, the police is not writing a report
फोटो - 03 एसपी को शिकायती पत्र देने आई पीड़िता। संवाद
उरई। स्टेशन से ऑटो पर सवार होकर बस स्टैंड जा रही महिला के बैग में रखे जेवरात चोरी हो गए। जब उसने गायब जेवर देखे तो उसके होश उड़ गए। वह कोतवाली पहुंची और शिकायती पत्र दिया। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि नौ दिनों से वह कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कानपुर के पनकी कालोनी निवासी सुष्मिता सिंह ने शनिवार को एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 20 नवंबर की दोपहर वह उरई ट्रेन से आई थी। स्टेशन से बाहर आते ही उसने ऑटो किया और वह प्राइवेट बस स्टैंड जा रही थी। रास्ते में उसके बैग में रखे करीब आठ लाख के आभूषण किसी ने चोरी कर लिए। उसने रात में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दूसरे दिन वह चौकी पहुंची तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दूसरी जगह की घटना बताकर उसे चलता कर दिया। महिला का आरोप है कि वह नौ दिनों से कोतवाली के चक्कर काट रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed