फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Even after 24 hours, the father who threw his two daughters into the Yamuna river and jumped into it is still missing

Jalaun News: 24 घंटे बाद भी दो बेटियों को यमुना में फेंककर कूदे पिता का नहीं लगा पता

Wed, 20 Aug 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Even after 24 hours, the father who threw his two daughters into the Yamuna river and jumped into it is still missing
रामपुरा। 24 घंटे बीतने के बाद भी पत्नी से विवाद के बाद दो बेटियों को यमुना में फेंककर कूदे पिता का पता नहीं लग सका है। गोताखोरों के साथ पीएसी फ्लड की टीम भी तलाश में जुटी हुई है। नदी में मगरमच्छ होने से टीम ने 20 किलोमीटर की परिधि में कांटे डालकर तलाश की। परिजन भी नदी किनारे आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव निवासी रज्जन निषाद (35) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके तीन बच्चियां सुनैना (7), अला (5) व बाबू (2) हैं। परिजनों ने बताया कि रज्जन शराब का आदी है। इस वजह से रक्षा बंधन के कुछ दिन पहले उसका पत्नी शारदा देवी से विवाद हो गया। इस पर शारदा ने औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के बड़ेरा गांव निवासी पिता सुआलाल व मां निर्मला को फोन कर बुला लिया था। माता-पिता शारदा को साथ लेकर चले गए, जबकि बेटियों को रज्जन के पास छोड़ दिया। 15 दिन से रज्ज्न लगातार पत्नी को मायके से लौट आने के लिए कह रहा था, लेकिन वह नहीं आई।
विज्ञापन

रविवार की रात दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद रज्जन सोमवार की सुबह करीब दस बजे सुनैना, अला व बाबू को बाइक पर बैठाकर यमुना स्थित जुहीखा पुल पर पहुंचा। सुनैना को यमुना में फेंकने का प्रयास किया तो वह हाथ झटककर भाग गई। इसके बाद उसने अला व बाबू को नदी में फेंक दिया और खुद भी छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई थी। इसके साथ इटावा से एसडीआरएफ की टीम भी तलाश के लिए आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पीएसी की फ्लड टीम ने यमुना में डेरा डाल लिया था। टीम यमुना में मगरमच्छ होने की वजह से कांटों के साथ उतरी थी और खोजबीन शुरू की थी। इसके बाद भी उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका है।





घटना के बाद से ही मढ़ेपुरा गांव में जन प्रतिनिधियों का आना-जाना लगा है। घटना से क्षेत्र में ही नहीं जिले में भी गम का माहौल है। घटना को लेकर क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन, ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने पीड़ित के परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। पूर्व मंत्री ने सुनैना की पूरी पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने का परिजनों से वादा किया।






चौबीस घंटे बाद भी पत्नी नहीं पहुंची ससुराल
रक्षाबंधन के पहले पति से विवाद के बाद रज्जन की पत्नी शारदा बच्चों को छोड़कर अपने माता-पिता के साथ मायके चली गई थी। परिजनों ने बताया कि उसके परिजन गुजरात में रहते हैं, त्योहार के बाद वह वहीं चली गई थी। घटना की जानकारी होने के 24 घंटे बाद भी वह नहीं ससुराल नहीं पहुंची है। कुछ लोग अधिक दूरी होने की बात कह रहे हैं तो कुछ महिलाएं उसके रवैये पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed