फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Evaluation of board exam completed, citation will be received today

बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन पूरा, आज मिलेंगे प्रशस्तिपत्र

Fri, 22 May 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of board exam completed, citation will be received today
उरई। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन काम शनिवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन लगभग 50 परीक्षकों ने 5294 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन के कारण उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रोक दिया गया था। इसके बाद मूल्यांकन केंद्र जीआईसी, सनातन धर्म इंटर कालेज और गांधी इंटर कालेज के हॉटस्पॉट में होने के कारण परिवर्तित स्थल नरेश चंद्र जमुना देवी महाविद्यालय मड़ोरा, एसएस महाविद्यालय और एसएस इंटर कालेज में 13 मई से मूल्यांकन काम शुरू किया गया था। लगभग दस दिन चले मूल्यांकन के बाद शनिवार को मूल्यांकन का काम पूरा हो गया। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि विषम परिस्थितियों में मूल्यांकन कार्य सकुशल संपन्न कराने में सहयोगी रहे अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकों को 23 मई को सुबह 11 बजे मूल्यांकन केंद्रों पर ही प्रशस्तिपत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed