फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Equipment received bloom face

उपकरण पाकर खिले नि:शक्तजनों के चेहरे

Sat, 19 Sep 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sat, 19 Sep 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Equipment received bloom face
जिला प्रशासन, कानपुर की एल्मिको व रेडक्रास सोसाइटी की मदद से शनिवार को राजकीय इंटर कालेज मैदान में आयोजित शिविर में उरई व कोंच तहसील के 724 नि:शक्तजनों को जरूरी उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर नि:शक्तजनों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम रामगणेश ने कहा कि नि:शक्तजन खुद को असहाय न समझें। जिला प्रशासन उनकी हर संभव मदद को तैयार है। उन्होंने लोगों से निस्वार्थ भाव से विकलांगों की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। जिला प्रशासन की ओर से जनवरी में नि:शक्तजनों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था।
विज्ञापन


उनमें से उरई व कोंच तहसील क्षेत्र के नि:शक्तजनों को शनिवार के शिविर में उपकरण बांटे गए। शिविर में सुबह से ही नि:शक्तजनों के आने का तांता लग गया। नौ बजे तक आयोजन स्थल पर भारी भीड़ जुट गई। शिविर में डीएम रामगणेश ने नि:शक्तजनों को एक-एक कर उनके जरूरत के हिसाब से उपकरणों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीएम ने ने समाज के हर वर्ग को आगे आकर नि:शक्तजनों की सेवा करने का आह्वान किया। साथ ही नि:शक्तजनों से अच्छी से अच्छी शिक्षा लेकर समाज मेें एक अच्छा मुकाम हासिल करने को भी कहा। इस दौरान मौजूद एसपी एन कोलांची ने कहा कि विकलांग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है।


उन्हें और भी प्रोत्साहित करने की जरूरत है। कार्यक्रम में 460 ट्राई साइकिल, 118 बैसाखी, 93 स्टिक, 26 कान की मशीन, 24 व्हीलचेयर, 03 ब्लाइंड किट बांटी गई। इस दौरान सीडीओ एसपी सिंह, एसडीएम संजय कुमार सिंह, डॉ.एवी सिंह, प्रभारी सीएमओ डॉ. आशाराम, एआरटीओ आदित्य त्रिपाठी, रेडक्रास सोसाइटी के अभय द्विवेदी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed