{"_id":"51ce2b7dbe0ca1fc240c7fbf49dbf1e1","slug":"entered-the-house-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर की फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर की फायरिंग
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाट के विवाद में हमलावरारों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इससे अफरा
विज्ञापन
तफरी मच गई। दो युवकों को गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों
को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टराें ने
दोनों को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
थाना व कस्बा डकोर निवासी नितेंद्र यादव( 30) पुत्र प्रभूदयाल ने कुछ साल पहले शहर के इंद्रानगर में प्लाट की रजिस्ट्री कराई थी। इस प्लाट को मोहल्ले के ही रामाधार राजपूत अपना बता रहे हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनांक से विवाद चल रहा था। पुलिस दोनों पक्षों को शांति भंग की आशंका में जेल भी भेज चुकी है। इन्हें पाबंद भी किया जा चुका है। नितेंद्र यादव ने अपने साथी ब्रजकिशोर निवासी झांसी के साथ मिलकर प्लाट पर निर्माण का
र्य शुरू करा दिया। इसको लेकर दूसरे पक्ष ने एतराज जताया। गुरुवार की दोपहर रामाधार अपने पुत्र व आधा दर्जन साथियों के साथ नितेंद्र के घर पहुंचे । यहां मौजूद नितेंद्र व ब्रज किशोर के ऊपर हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में नितेंद्र व ब्रज किशोर को कई गोलियां लगीं। यह दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े।
ताबड़तोड़ फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने इन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। आलोक सक्सेना ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।