फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   EMT and Asha Bahu made safe delivery in ambulance

ईएमटी व आशा बहु ने एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

Thu, 28 May 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
EMT and Asha Bahu made safe delivery in ambulance
कदौरा में उपचार के बाद दवा देतीं स्टाफ नर्स सोनम - फोटो : ORAI
कदौरा। एंबुलेंस के ईएमटी व आशा बहु की सूझबूझ से न सिर्फ गर्भवती की जान बची बल्कि दोनों ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। डाक्टरों ने बताया कि जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे कदौरा क्षेत्र के ग्राम चतेला निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी सुनीता की डिलीवरी होनी थी, जिस पर जितेंद्र अपनी पत्नी को लेकर गांव के बाहर मुख्य बस स्टैंड में आकर वाहन का इंतजार करने लगा। काफी समय तक वाहन न आने व दर्द से कराह रही पत्नी को देखकर जितेंद्र ने कंट्रोल रूम में फोन कर मदद मांगी। जिस पर चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने एंबुलेंस मौके पर भेजी।
विज्ञापन

एंबुलेंस पहुंचने के बाद जितेंद्र पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकला, लेकिन पंडौरा व कदौरा के बीच में महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर ईएमटी अनुज कुमार ने आशा बहु के सहयोग से डिलीवरी की और जच्चा बच्चा को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स सोनम ने जच्चा-बच्चा को वार्ड में शिफ्ट कराकर पौष्टिक आहार दिया। स्टाफ नर्स ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ हैं। वहीं जितेंद्र कुमार ने बताया कि तीसरा बच्चा है, सवारी वाहन के लिए गांव के लोगों से कहा था, पर लॉकडाउन के चलते कोई तैयार नहीं हुआ, उसने कंट्रोल रूम में तैनात लोगों के अलावा ईएमटी व आशा बहु को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed