फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Employment fair to be held on December 10 at ITI Rampura

Jalaun News: आईटीआई रामपुरा में 10 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला

Mon, 08 Dec 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Employment fair to be held on December 10 at ITI Rampura
रामपुरा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रामपुरा में 10 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जनपद के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में देश की कई नामचीन कंपनियां भाग लेंगी।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य राधा मोहन सक्सेना ने बताया कि मेले में द हाईटेक गियर्स लिमिटेड मानेसर गुड़गांव, एसएमसी ऑटो मानसेर, मार्ली पावरटेन इंंडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सॉन टेक्नोलॉजी सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 13,800 से 27,968 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक तथा कौशल विकास मिशन अंतर्गत संचालित सभी शॉर्ट–टर्म कोर्स निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके लिए संस्थान की ओर से गूगल फॉर्म लिंक उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण काउंटर पर फॉर्म भरकर सीधे साक्षात्कार में भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क है तथा अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने को लेकर स्थानीय स्तर पर यह रोजगार मेला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed