फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Employees boycotted work due to non-payment of salaries

Jalaun News: वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 02 Jul 2024 03:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 02 Jul 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Employees boycotted work due to non-payment of salaries
कालपी। फुलपावर चौराहा स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज के शिक्षक कर्मचारियों ने चार महीने से वेतन न मिलने के कारण शिक्षण कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने जल्द वेतन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्य के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने प्रबंधन को मानने से इन्कार कर दिया, तभी से एकल खाता संचालन हो रहा है। इसी को लेकर कुछ माह पहले शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रबंध समिति को वैध करार देकर विद्यालय के कामकाज प्रबंधन द्वारा ही करने के निर्देश दिए थे। तभी से विद्यालय की शिक्षक कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। चार माह बीतने के बाद भी अभी तक वेतन का भुगतान नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा विद्यालय की प्रधानाचार्य को भी पत्र सौंपकर वेतन दिलाने की मांग की थी। ऐसा न होने पर कार्य बहिष्कार कर अनशन की चेतावनी दी थी। निर्धारित समय सीमा के बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिला तो सोमवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया गया। बगैर कामकाज के विद्यालय परिसर में बैठे रहे। विद्यालय के लिपिक राजा बाबू मिश्रा के मुताबिक विद्यालय के कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला। जिससे उनके परिवार भुखमरी की कगार पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अपना पड़ रहा है। उनकी मांग शीघ्र पूरी नहीं हुई तो वह क्रमिक अनशन के बाद आमरण अनशन पर भी बैठेंगे। विद्यालय की प्रबंधिका प्रीति जेटली का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अभी तक उनके पास वेतन बिल नहीं भेजे हैं। जैसे ही वेतन बिल हमारे पास आएंगे वैसे ही कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इस दौरान नृपत सिंह यादव, देवसिंह, घनश्याम, शाश्वत मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed