{"_id":"61a51ae1b28ee4645d3f332e","slug":"emphasis-on-mrp-instead-of-msp-orai-news-knp666792581","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी की बजाय एमआरपी पर जोर दे रहा किसान संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी की बजाय एमआरपी पर जोर दे रहा किसान संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। भाकियू के प्रांतीय अध्यक्ष कानपुर प्रांत साहब सिंह चौहान ने कहा कि किसान संघ किसानों के साथ है। किसानों को लेकर राजनीति कताई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होेंने कहा कि उनका संगठन एमएसपी की बजाय एमआरपी पर कानून की मांग कर रहा है। किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य दिया जाना चाहिए। ताकि उनका भला हो सके। यह बातें उन्होंने पत्रकार वार्ता में कही।
चौहान ने कहा कि मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लेकर किसान हित में काम किया है। मोदी सरकार को चाहिए था कि वह किसानों से बातचीत करके विधेयक लाती। जिससे बिल में जो भी अड़चनें थीं, वह दूर हो जाती। उन्होंने बताया कि भाकियू का प्रांतीय सम्मेलन 30 नवंबर को राजकीय मेडिकल कालेज के आडीटोरियम में होगा। जिसमें कानपुर प्रांत से जुड़े बुंदेलखंड के सातों जनपदों के साथ कानपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज समेत 13 जिलों के संगठन के पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
इसमें पहले चरण में अधिवेशन होगा और दूसरे चरण में प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि संगठन ने पिछले दिनों सदस्यता अभियान चलाया था। जिसमें पचास हजार नए सदस्य जोड़े गए हैं। जबकि जिले में 18 हजार नए सदस्य जोड़े गए है। यह चुनाव तीन साल के लिए होगा। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री कमलेश जी, जिलाध्यक्ष अरुण सक्सेना, उपाध्यक्ष आनंद दुबे, जिला युवा प्रमुख अशोक सोनी, अनुरुद्ध सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, शिवराज सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।