फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eleven gamblers caught, recovered 52 thousand rupees

ग्यारह जुआरी पकड़े, 52 हजार रुपये बरामद

Wed, 26 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Eleven gamblers caught, recovered 52 thousand rupees
माधौगढ़/जालौन। माधौगढ़ और जालौन पुलिस ने 11 जुआरियों को 52 हजार रुपये के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के चितौरी की बगीचा में मुखबिर की सूचना पर दरोगा रामवीर, दरोगा बलवीर सिंह, सिपाही सत्यप्रकाश, पंकज, राहुल ने टीम के साथ जुआ फड़ छापा मारा और जुआ खेल रहे विवेक सिंह, मलखान, जितेंद्र, निवासी चितौरा, रवींद्र सिंह, हरवेंद्र सिंह निवासी कुरसेड़ा, कमल सिंह निवासी सोप्ता, विनोद कुमार, करन सिह निवासी सिहारी को पकड़ लिया। पुलिस ने फड़ से 11,700 रुपये व ताश की गड्डी बरामद की।

जालौन कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह को सूचना मिली कि लौना रोड स्थित एक मंदिर के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। एसआई बलराम शर्मा को हमराही, दीपक, पंकज व सीतेश के साथ मौके पर भेजा तो कुलदीप निवासी खंडेराव, दीपू व गौरव निवासीगण मोहल्ला रापटगंज को पकड़ लिया। जबकि कुछ जुआरी मौके से भाग निकले। तलाशी लेने पर पुलिस ने तीनों के पास से 40,160 रुपये नगद व ताश की गड्डी बरामद की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed