{"_id":"602968928ebc3ee9196f139a","slug":"electricity-will-be-given-free-if-the-government-is-formed-aazad-orai-news-knp611891952","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनी तो फ्री देंगे बिजली : आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनी तो फ्री देंगे बिजली : आजाद
विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। प्रदेश में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनती है तो सभी को बिजली मुफ्त में दी जाएगी। यह बात आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ग्राम कठपुरुवा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि बहिन जी ने दलितों के नाम पर सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की। बसपा डा. अंबेडकर के सिद्धांत को भूल गई। उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में बिजली सोने के तारों पर आती है। पूरे देश में जहां बिजली काफी सस्ती है वहीं यूपी में इसके दोगुने से अधिक दम वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सविधान में सात तरह की आजादी सरकार को दी है। इसमें रोटी, कपडा, मकान, शिक्षा, रोजगार, स्वस्थ और सुरक्षा है। इसके बाद भी सत्ता में बैठे लोग दलित, गरीब, मजलूम को उनका हक नही दे रहे।
उन्होंने कहा कि भीम आर्मी के जवानों ने पांच सालों में जो मेहनत की है, उसी तरह सिर्फ एक साल कर ले तो, 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में समाज पार्टी की सरकार बनी तो हर युवा को रोजगार दिया जाएगा। जब भी समाज के लोगों को कोई अधिकारी न्याय से वंचित करे तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता का उनका सहयोग करें। मौके पर राजकुमार गौतम, चंद्रदत्त गौतम, कैप्टन हरीश चौहान, कुलवंत सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के आगमन पर जिला प्रशासन करीब पांच घंटे तक हलाकान रहा। सुरक्षा के लिए चार जिलों की 16 थानों सहित एक कंपनी पीएससी के साथ, अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ दिन भर मौजूद रहे। भीम आर्मी के संस्थापक जैसे ही कठपुरवा गांव पहुचे तो कार्यकर्ताओं में मंच पर जाने के लिए आपस में ही भिड़ गए। तब चंद्रशेखर आजाद को खुद ही अनुशासन का पाठ पढ़ाना पड़ा। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ जो चर्चाओं का विषय रहा।