फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity was running without a connection; a dispute arose with the staff when the line was disconnected.

Jalaun News: कनेक्शन के बिना जल रही थी बिजली, लाइन काटने पर कर्मचारियों से विवाद

Thu, 24 Sep 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Electricity was running without a connection; a dispute arose with the staff when the line was disconnected.
माधौगढ़। बिजली निगम के जेई रमेश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी में बुधवार को रूपापुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली संविदा कर्मचारी गांव के ही एक व्यक्ति के घर पहुंचे। कर्मचारियों के अनुसार, वहां बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग होता मिला, जिस पर खंभे से लाइन काट दी गई।
विज्ञापन

लाइन काटने के बाद उक्त व्यक्ति और उनके पुत्र मौके पर पहुंचे और बिजली कर्मचारियों से विवाद करने लगे। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने गोहन थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

गोहन थानाध्यक्ष सतीश कुशवाहा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed