फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity system will improve, business plan will work

Jalaun News: सुधरेगी बिजली की व्यवस्था, बिजनेस प्लान से होगा काम

Mon, 14 Aug 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 14 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity system will improve, business plan will work
उरई। अब बार-बार फाल्ट होने के साथ ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाओं पर विराम लगेगा। नगर से लेकर गांव तक जर्जर तारों को बदलने के साथ बिजली के तार अंडरग्राउंड भी किए जाएंगे। रोस्टर के मुताबिक, सभी को बिजली मिलेगी। 12 करोड़ से बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

बेपटरी बिजली व्यवस्था को बिजली विभाग बिजनेस प्लान से सुधारेगा। इसके तहत विभाग ने योजना तैयार कर ली है। इस प्लान में विभाग के जर्जर तार बदलने के साथ ही नए काम भी होंगे। ओवरलोड, फाल्टों पर विराम लगाने के लिए विभाग तैयार है। अतिरिक्त बिजनेस प्लान के तहत जिलेभर की बिजली व्यवस्था सुधारी जाएगी। जिसमें बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर तारों को बदलने के साथ ही ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए भी काम होगा। इसमें 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्लान में 50 छोटे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। वहीं, पांच बड़े ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। उनकी भी क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही अंडरग्राउंड लाइन भी डाली जाएगी। इसके लिए समय भी निश्चित किया जा चुका है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके यादव ने बताया कि बिजनेस प्लान योजना के तहत काम होना है। इसके लिए जनवरी तक सभी समय पर बिजली मिलने लगेगी। पहले जर्जर तारों को बदलने का काम किया जाएगा। आए दिन तक जर्जर तारों का टूटना बना रहता है। इसीलिए इन तारों को बदलने के साथ अंडरग्राउंड भी करवाया जाएगा। ओवरलोड से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed