फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity failure of many villages due to rain

Jalaun News: बारिश से कई गांवों की बिजली गुल

Fri, 08 Sep 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure of many villages due to rain
आटा। झमाझम बारिश के बाद मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन बिजली का जर्जर तार टूट जाने के कारण 15 घंटे तक कई गांवों की बिजली गुल रही। इससे ग्रामीण परेशान रहे। बिजली न आने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह दस बजे आपूर्ति बहाल हुई तो राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कस्बे में बने उपकेंद्र से आटा, पिपरायां, भभुआ, चमारी, अकोढ़ी, संदी, रिरुआ, तगारेपुर, पांडेयपुर, लैकूपर, जोराखेरा, बमहौरीकला और बरदर आदि गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। गुरुवार की शाम तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण 33 केवी से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात एक बजे 33 केवी की लाइन ठीक हुई तो बिजली आ गई, लेकिन आटा फीडर से जुड़े आटा, पिपरायां, भभुआ, चमारी चार गांव की बिजली फाल्ट होने से रात भर गुल रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लाइनमैनों ने टूटी हुई लाइनों को जोड़ा तब जाकर दिन में दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तार होने के कारण जरा सी हवा चलने या बारिश होने के कारण आपूर्ति बाधित हो जाती है। हाईटेंशन तार इतने जर्जर और नीचे है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्रेकडाउन से बाधित हुई आपूर्ति
अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि 33 केवी ब्रेकडाउन होने कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। जर्जर बिजली के तारों को भी बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed