फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity did not come for four hours, people are in distress

Jalaun News: चार घंटे तक नहीं आई बिजली, लोग बेहाल

Mon, 24 Jun 2024 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 24 Jun 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Electricity did not come for four hours, people are in distress
उरई। बिजली विभाग ने बारिश से पहले एचटी लाइन को छू रही पेडों की टहनियां काटने के लिए शट डाउन लेकर काम करवाया। इस दौरान कई मोहल्लों की बिजली गुल रही, साथ ही पेड छांटने का काम करते वक्त शहर में जाम के हालात बने रहे। बारिश में फाल्ट रोकने के लिए तारों को छू रही पेड़ों की डालों को काटकर अलग किया गया।
विज्ञापन

शहर के डिग्गीताल, मंशापूर्ण मंदिर, जेल रोड तक एचटी लाइन के ऊपर पेड़ की टहनियां छू रही हैं। आंधी आने पर टहनियों के हिलने पर तार आपस में चिपक जाते हैं। इससे रोजाना फॉल्ट का खतरा बना रहता है। बारिश में दौरान कई बार करंट उतर आता है और हादसे होने का डर बना रहता है। जिसको देखते हुए जेई मुकुल वर्मा ने सोमवार को अभियान चलाकर इन टहनियों को काटने का अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत डिग्गीताल से हुई। जो करीब नौ बजे शुरू हुआ। जेल रोड पर फीडर के अंतिम छोर पर जाकर अभियान एक बजे खत्म हुआ। तब तक करीब चार घंटे बिजली बंद रही। इससे लोगों को भी काफी परेशानी हुई। ऊंचे पेड की टहनियां काटने के लिए नगर पालिका की मशीन भी लगाई गई। जिसकी वजह से कई जगह पर जाम की भी समस्या बनी रही। जेई ने बताया कि टहनियां ज्यादा बड़ी हो गई थीं। इससे रोजाना फॉल्ट हो रहे थे। अब फाल्ट से काफी हद तक निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेज जाने से रात में गुल रही बिजली
उरई। कोंच फीडर से जुड़ा मोहल्ला मैकेनिक नगर में रात के समय एक फेज चला गया। इससे कुछ गलियों की बिजली गुल हो गई। रात भर फेज नहीं आने से बिजली भी नहीं आई। रात में छत पर लोगों ने रात गुजारी सुबह होने पर भी बिजली की समस्या बनी रही। दस बजे के बाद इसका समाधान हुआ। जेई संतोष कुमार ने बताया कि फेस जाने की जानकारी नहीं थी। सुबह जानकारी होने पर उसको ठीक करा दिया गया। वहीं, बघौर में भी रात में सप्लाई गुल रही। कई घंटे सप्लाई नहीं आने से लोगोें में नाराजगी देखने को मिली। दो दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद उसको रविवार को बदला गया। इससे भी लोगों में रात के समय नाराजगी दिखी। जेई गौरव कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से समस्या हो रही थी। उसको दूर करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed