फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity department team attacked in Barhi, documents torn.

Jalaun News: बरही में बिजली विभाग की टीम पर हमला, दस्तावेज फाड़े

Mon, 05 Jan 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity department team attacked in Barhi, documents torn.
कालपी। बिजली बिल राहत योजना के तहत ग्राम बरही में सोमवार को शिविर लगाने गई विभागीय कर्मचारियों की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के साथ-साथ सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए गए। बिजली विभाग की ओर से तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना का दूसरा चरण वर्तमान में संचालित है। इसी क्रम में सोमवार को कदौरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बरही में विभागीय कर्मचारी टीजीटू प्रशांत धीर के नेतृत्व में एक टीम पहुंची थी। टीम का उद्देश्य बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देकर बिल जमा करने के लिए प्रेरित करना था। कर्मचारी गांव में धर्मेंद्र उर्फ कल्लू के घर योजना के बारे में जानकारी दे रहे थे, तभी पीछे से चार-पांच लोग आए और गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने कर्मचारी हरिश्चंद्र के साथ धक्का-मुक्की की और उनके हाथ से सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए। घटना के दौरान कर्मचारी सतेंद्र ने वीडियो बनाकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसमें मौजूद डेटा डिलीट करने का प्रयास किया। हालांकि, कुछ ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मोबाइल वापस मिल गया। इसके बावजूद, दबंगों द्वारा गालीगलौज जारी रहने के कारण विभागीय टीम को कार्य अधूरा छोड़कर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता सत्य प्रकाश ने बताया कि गांव के अजीत कुशवाहा, सोमित उर्फ लाला और संदीप के खिलाफ नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और जांच के बाद सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed