{"_id":"6583303b29e1c2525f04aeb0","slug":"electricity-connections-of-18-houses-cut-rs-140-lakh-recovered-orai-news-c-224-1-ori1001-8534-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 18 घरों के काटे बिजली कनेक्शन, 1.40 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 18 घरों के काटे बिजली कनेक्शन, 1.40 लाख वसूले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। ओटीएस यानी की एक मुश्त किस्त में दिलचस्पी नहीं दिखाने वाले बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई। बिजली चोरी का बिल जमा न करने वालों की कनेक्शन काटे जा रहे हैं। विभाग जनवरी तक अभियान चलाएगा। जालौन नगर पहुंची टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
बिजली चोरी के रिपोर्ट दर्ज वाले 18 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जिन पर 20 लाख बकाया है। ओटीएस में 50 प्रतिशत की मिल रही छूट के बाद भी ये बकायेदार बिल जमा नहीं कर रहे थे। जिन पर टीम ने कार्रवाई की। दो लोगों से 1.40 लाख की वसूली भी की गई। टीम में एसडीओ कौशलेंद्र सिंह, शिविर सहायक सरजुल हसन, अनिल कुमार वर्मा, दीपक, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
एक जनवरी से कार्रवाई होगी शुरू
उरई। एक मुश्त समाधान योजना 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। इसके आगे विस्तार हो कोई गारंटी भी नहीं है। जिस पर विभाग सख्त है। अधीक्षण अभियंता आरके यादव ने बताया कि अभी अच्छा मौका है। बड़े बकायेदार अपना बकाया जमा कर सकते हैं। चोरी और जिनके खिलाफ आरसी जारी हुई हैं। उनको भी 50 प्रतिशत छूट मिल रही है। किसानों को भी उनके निजी नलकूप के बिल पर छूट मिल रही। अप्रैल 2023 के बाद का उन्हे बिल जमा नहीं करना होगा।