फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electrician's wife dies of electrocution

Jalaun News: करंट से बिजली मिस्त्री की पत्नी की मौत

Mon, 07 Aug 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 07 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Electrician's wife dies of electrocution
जालौन। कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव में बबलू का परिवार रहता है। बबलू बिजली मिस्त्री है। रविवार दोपहर वह काम पर गए थे। घर पर पत्नी रूबी (27) व उनकी दो साल की बेटी रानी थी। दोपहर में घर की सफाई के दौरान रूबी कूलर के नीचे सफाई करने लगी। सफाई के दौरान ही अचानक कूलर में करंट आ गया। कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आकर रूबी उसी से चिपककर गिर गई। जब परिजनों ने उसे जमीन पर पड़े देखा तो उसे तत्काल सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed