{"_id":"6410c04e3a50a21d1d0b6964","slug":"electric-workers-took-out-a-torch-procession-orai-news-c-12-1-123716-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिजली कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिजली कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस
Wed, 15 Mar 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
कोंच। प्रदेशीय संगठन के आह्वान पर मंगलवार देर शाम बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला। बिजली कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे टूल डाउन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के आह्वान पर मंगलवार को पूरे प्रदेश के साथ कोंच में भी देर शाम बिजली विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों ने मशाल जुलूस निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया। अधिकारियों के मुताबिक हालांकि ऊर्जा मंत्री के साथ वार्ता के दो दौर चले लेकिन समझौते के क्रियान्वयन के लिए कोई भी सार्थक परिणाम सामने नहीं आए हैं। जेई रामू गुप्ता ने बताया, सभी अधिकारी कर्मचारी एकजुटता से हड़ताल की तैयारी में हैं। 15 मार्च को सुबह 10 बजे से कार्य बहिष्कार शुरू होगा। 16 मार्च रात्रि 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल होगी। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल में संविदा कर्मी, लिपिक वर्ग, एसडीओ और अवर अभियंता आदि शामिल हैं।