फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   electric,supply

बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 02 Dec 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
electric,supply
धरना प्रदर्शन में मौजूद किसान। - फोटो : ORAI
जालौन। बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को उदोतपुरा बिजली घर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम से आपूर्ति बढ़ाने के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन बंद किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हंगामा रहा।
विज्ञापन

बिजली की अंधाधुंध कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। धनौराकलां व उदोतपुरा फीडर को दिन में 4 घंटे व रात में 4 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। 24 घंटे में सिर्फ 8 घंटे बिजली मिलने से किसानों की संचाई प्रभावित हो रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीओ कौशलेंद्र सिंह व एसडीएम गुलाब सिंह के साथ कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। समस्याओं को सुनने से पहले ही बंद बिजली आपूर्ति शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि 2 माह पूर्व उन्हें आश्वासन दिया गया था कि 30 नवंबर तक 5 एमवी का ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। पर आपूर्ति और खराब हो गई। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर 4 घंटे और बिजली आपूर्ति बढ़ाने का आश्वासन दिया।

जिसके बाद धरना प्रदर्शन बंद हुआ। तकरीबन 2 घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। धरना प्रदर्शन में धनौराकलां प्रधान युवराज सिंह, लल्ला ठाकुर लौना, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed