फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   electric,store,id,unit,ex block prumukh

मीटर में रीडिंग स्टोर करने में कंपनी पर तीन लाख की पेनाल्टी

Thu, 02 Sep 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
electric,store,id,unit,ex block prumukh
माधौगढ़। मीटर रीडिंग में हेराफेरी कर लाखों के घोटाले का मामला सामने आया है। बिजली अधिकारियों ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई गई। मामला सही पाए जाने पर मीटर रीडर संचालित करने वाली कंपनी पर तीन लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि मेसर्स प्रेस कंप्यूटर का क्षेत्र में मीटर रीडिंग का ठेका था। जिसमें दो मीटर रीडिंग का कार्य करते हैं। विभाग द्वारा जांच टीम ने उपभोक्ता अशोक कुमार की मीटर रीडिंग 6312 पाई गई। जबकि मीटर रीडर द्वारा बिल में रीडिंग 4773 बनाई गई। मीटर रीडिंग में 1539 स्टोर पाई गई। इसी तरह अनीता के मीटर रीडिंग 5689 पाई गई। जबकि मीटर रीडर द्वारा बिल 99 यूनिट का दिया गया। जिसमें 5590 स्टोर पाई गई। उपभोक्ता कृष्ण कुमार की मीटर रीडिंग 8000 यूनिट पर आईडीएफ किया गया। जबकि मीटर में रीडिंग 15447 पाई गई। इस प्रकार मीटर में 7447 यूनिट रीडिंग स्टोर पाई गई। बिजली विभाग द्वारा मेसर्स प्रेस कंप्यूटर को सवा तीन लाख पेनाल्टी लगाई गई है। जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार का कहना है कि जांच के बाद कंपनी पर पेनाल्टी की गई है। दोनों मीटर रीडर को फिलहाल हटाने के लिए कहा गया है। वहीं एसडीओ अभिषेक सोनकर ने बताया कि अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर रीडिंग स्टोर करने की जांच की गई थी। जिसमें मीटर रीडर ब्रजेंद्र राजपूत व वीरप्रताप दोषी पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed