फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   electric,DM,ASP,covid 19,vaccinated

डीएम ने त्यौहारों पर साफ सफाई बनाने के दिए निर्देश

Fri, 13 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
electric,DM,ASP,covid 19,vaccinated
विकास भवन में बैठक लेती डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : ORAI
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में रक्षा बंधन एवं मुहर्रम के त्यौहार पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त धर्मों के धर्मगुरु के साथ पीस कमेटी की बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी धर्मों के लोगों से सहयोग की शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत हर्षोल्लास, आपसी सहयोग एवं भाइचारे के साथ मनाएं। नगर पालिका, जल संस्थान, विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 अगस्त से रक्षाबन्धन तक जनपद में सफाई व्यवस्थाएं, विद्युत व्यवस्था एवं पानी की आपूर्ति में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त से 22 अगस्त तक सफाई कराने के बाद चूना डालने का कार्य प्रतिदिन कराया जाए। कहा कि सभी लोग त्योहार मनाएं और दूसरों की भावनाओं को भी ध्यान में रखें। अशांति फैलने की आशंका है तो उसे हर हाल में रोका जाए। प्रशासन को सूचित करें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया कि जनपद में 183 ताजियां रखे जाते है किसी भी स्थान पर नियम विरूद्ध नए ताजिये न रखे जाए। ताकि किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। त्यौहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से परंपरागत तरीके से मनाए। व्यवस्था बनाये रखने हेतु समस्त थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी कर दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ऊषा सिंह, अपर जिलाधिकारी पूनम निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
महिला आयोग की सदस्य 18 को आएंगी
उरई। राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जायसवाल 18 अगस्त को आएगी। यह जानकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी गुलाब सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को 10 बजे वह जिले में मुख्यमंत्री बालसेवा योजना, महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं आदि विषय पर जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान वह कांशीराम कालोनी उरई के सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण करेंगे साथ ही वहां की महिलाओं से बातचीत कर उनका हालचाल लेंगी। इसके बाद महिला उत्पीड़न की घटनाओं के संबंध वह दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई करेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed