फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,village,police,CHC,injured

चुनावी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

Sun, 20 Jun 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
election,village,police,CHC,injured
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे व कुल्हाड़ी चले। इस खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस सीएचसी पहुंच गई थी और पूरे मामले की जानकारी ली। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम दिरावटी में प्रधान पक्ष के प्रमोद और हारे प्रत्याशी पक्ष के सुरेंद्र के बीच शुक्रवार की रात पंचायत चुनाव को लेकर बहस छिड़ी थी। बहस इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते खूनी संघर्ष तक जा पहुंची। इस दौरान लाठी डंडे और कुल्हाड़ी भी चली। संघर्ष में महिला सहित पांच लोग प्रमोद, संजय, फुल्लन देवी, सुरेंद्र व विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज की है। कुशेष ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गोविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र, विक्रम सिंह व सुरेंद्र आदि लाठी डंडों कुल्हाड़ी, लाइसेंसी बंदूक आदि से लैस होकर आए। घर में घुसकर मां फुल्लन देवी के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। परिवार के अन्य लोग बचाव में आए तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष के महेंद्र सिंह की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि लवेश, कुशेष, गौरव बाबा, नरेंद्र व सुघर सिंह ने लाठी डंडों कुल्हाड़ी व लाइसेंसी बंदूक से लैस उसके दरवाजे पर आए और गालीगलौज करते हुए मारपीट की। जिसमें उसके चाचा चाची आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

----------
खेत के विवाद में दंपती को पीटा
कोंच। खेत को लेकर चल रहे विवाद में परिवार के लोगों ने ही दंपती की पिटाई कर दी। सुभाषनगर निवासी शकीला ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दोपहर पति के साथ मौजा आराजी लेन स्थित अपने खेत में काम कर रही थी। तभी जेठ आदि आए और बोले खेत उनका है, गालीगलौज करने लगे। मना करने पर दोनों के साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। खेत पर बनी उसकी झोपड़ी भी तोड़ दी। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed