फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,SP,evm,party,up

कालपी विधानसभा चुनाव की वोटिंग में इस बार नहीं दिखेगा कमल का फूल

Sun, 06 Feb 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
election,SP,evm,party,up
कालपी। लगभग 41 साल में यह पहला मौका होगा जब विधानसभा चुनाव की वोटिंग में भाजपा का चुनाव निशान कमल फूल नहीं दिखाई देगा। भाजपा के गठन के बाद अब तक हुए दस विधानसभा चुनावों में यहां भाजपा का चुनाव निशान कमल का फूल रहता था। पर पहली बार भाजपा ने यह सीट गठबंधन में अपने सहयोगी निषाद पार्टी को दी है। इसलिए यहां भाजपा की जगह निषाद पार्टी का चुनाव चिह्न नजर आएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बड़े राजनीतिक दलों के चुनाव निशान भी चर्चित होते हैं। 6 अप्रैल 1980 को भाजपा के गठन के बाद भाजपा को चुनाव निशान के तौर पर कमल का फूल आवंटित हुआ था। धीरे-धीरे यह चुनाव निशान लोकप्रिय होकर आम जनता तक पहुंच गया। बैलट पेपर से लेकर ईवीएम तक में कमल निशान का प्रयोग हुआ। इसी प्रकार सपा का चुनाव निशान साइकिल , बसपा का हाथी व कांग्रेस का पंजा भी आम जनमानस में लोकप्रिय है।
विज्ञापन

अब लगभग 41 साल बाद भाजपा ने गठबंधन में कालपी सीट अपने सहयोगी दल निषाद पार्टी को दी है। निषाद पार्टी अभी यूपी में एक छोटा दल माना जाता है, इनका चुनाव निशान भोजन से भरी थाली है। इसलिए अब यह तय है कि इस बार ईवीएम में मतदाताओं को वोटिंग के दौरान भाजपा का कमल फूल निशान नहीं नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सहयोगी दल का चुनाव चिह्न की पहचान बनेगी मुश्किल
भाजपा के रणनीतिकारों का कहना है कि यह सच है कि कमल फूल निशान गांवों के एक- एक मतदाता को पता है। भोजन से भरी थाली का चुनाव निशान अभी चर्चित नहीं है। अभी मतदान में लगभग 15 दिन हैं। भाजपा का बूथ स्तर पर संगठन बहुत मजबूत है। पूरी कोशिश की जा रही है कि बूथ के कार्यकर्ताओं के सहयोग से वोटिंग के पहले गठबंधन के सहयोगी निषाद पार्टी का चुनाव निशान भोजन से भरी थाली एक एक मतदाता तक पहुंचा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed